फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक गंभीर
विज्ञापन

नूरपुर। मोहल्ला रविदासनगर निवासी तौफीक अहमद काफी समय से बीमार था। उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को दिल्ली से घर ले आए। परिजनों के अनुसार बाप की मौत पर बेटी की तबियत भी बिगड़ गई। बहन की दवा लेने गया इकराम अली (28) पीएचसी के सामने होटल पर बाइक रोक कर दवाई के बारे में जानकारी कर रहा था। इस बीच तेज गति से पीछे से आते ट्रक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में इकराम अली के दोनो पैर बुरी तरह कुचल गए। राहगीरों ने उसे पीएचसी पहुंचाया। यहां से परिजन उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद ले गए। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें