डॉ. दीप सौरभ पार्थ बने हिंदुस्तानी एकादमी के सदस्य
धामपुर। भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता एवं आरएसएम डिग्री कॉलेज के रसायन विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीप सौरभ पार्थ को प्रदेश सरकार की ओर से प्रयागराज हिंदुस्तानी एकादमी का सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। डॉ. दीप सौरभ पार्थ मूलत: गोहावर गांव के निवासी हैं। लेकिन पिछले कई दशक से धामपुर में संतोया सदन राजपूत विहार कॉलोनी में रहते हैं। डॉ. सौरभ ने बताया गया कि प्रयागराज स्थित हिंदुस्तानी एकादमी की स्थापना 29 मार्च 1927 में प्रदेश के गवर्नर ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए की थी।