फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा ने लोकसभा चुनाव पर किया विचार मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौधरी अवनीश निर्वाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा संयोजक चौधरी नवनिहाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भाजपा ने कार्यकर्ताओं के दम पर लगातार जीत दर्ज की है। भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की थाम पर हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बदला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगीना लोकसभा सीट के अंतर्गत नजीबाबाद विधानसभा को भाजपा के पक्ष में मजबूत करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी ने सभी मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री व मुख्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता को उपस्थित रह कर 19 मार्च को नजीबाबाद विधानसभा में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। विधानसभा संयोजक संदीप तायल, सोभित त्यागी, पंकज शर्मा, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, कमल सैनी, वीरेंद्र शर्मा, बलराज त्यागी, चौधरी रंधावा सिंह, देवेंद्र चौधरी, विक्रम खोबे, कुमुद कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें