नूरपुर। भाजपा नेता आयुष चौहान ने गांव कासमपुर बिल्लौंच में शिवरात्रि पर लगे मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। सोमवार को शिवरात्रि पर गांव कासमपुर बिल्लौंच में शिव मंदिर पर मेले का आयोजन किया। भाजपा नेता आयुष चौहान ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्गों को शासन की योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है। सपा सरकार में जहां शिवरात्रि पर डीजे के साथ कांवड़ लाने पर रोक लागा दी गई थी। इस दौरान उनके साथ हरिराम प्रजापति, राहुल कुमार, कमल सैनी, ध्यान सिंह सैनी, दीवान सैनी आदि थे।