पूर्व सैनिकों ने जश्न मनाया
अफजलगढ़। गांव कादराबाद स्थित भूतपूर्व सैनिकों व अर्ध सैनिकों ने गांव विजयनगर में पूर्व प्रधानाचार्य बलराम सिंह के आवास पर एकत्रित होकर भारतीय वायु सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के चलते पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने पर खुशी का इजहार किया। पूर्व सैनिकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सैनिकों डटे रहो- हम तुम्हारे साथ है जैसे जोशीले नारे लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस मौके पर बलराम सिंह, सुरेशानंद ढोडियाल, राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह रावत कारगिल शहीद सैनिक के पिता, सावर सिंह विष्ट, केएन मेणडोला, हीरावल्लभ थपियाल, राजेंद्र सिंह सजवाण, अनिल रावत, उपेंद्र तोमर, रोशन प्रसाद सेमवाल रहे। उधर, भूतपुरी तिराहे पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अवनीश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर सर्जिकल स्ट्राइक का स्वागत किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जितेंद्र चौहान मंडल महामंत्री, अनुभव राणा, रोबिन चौहान, विपुल चौहान आदि रहे।