फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में पिंडदान स्थल की जमीन पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में पिंडदान स्थल की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन

कादराबाद। ग्रामीणों ने हिदायतपुर में पिंडदान स्थल बनवाने की मांग की है। गांव हिदायतपुर में पिंडदान स्थल न होने से ग्रामीणों को पिंड क्रिया के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में जिस स्थान पर ग्रामीण पिंड क्रिया करते थे, उस स्थान पर भी ग्रामीण कूड़े, रेत की ट्रालियां आदि उतार कब्जा कर लिया है। गांव में कहीं भी पिंड स्थल नहीं है। कई बार ग्राम प्रधान, एसडीएम से शिकायत कर समस्या का निदान कराने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। ग्रामीण राजपाल सिंह, ज्ञानप्रकाश, मेहर सिंह, अरुण चौहान, बबलू, पाकेश, रमेश सिंह, गेंदा सिंह, राजेश सिंह, विकास ने एसडीएम से समस्या का निदान कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान बुसरा खातून का कहना है कि प्रस्ताव करा कर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें