भाजपाइयों ने बताईं सरकार की योजनाएं
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव गाजीपुर कुतुब में भाजपा के क्षेत्रीय मंडल उपाध्यक्ष जुगनेश के आवास पर बैठक हुई। भाजपाइयों ने मेरा परिवार, भाजपा परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ काम करने की सलाह दी। भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की लोगों से चर्चा की। भाजपाइयों ने बब्लू, बिजेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा समर्थकों केे घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर लगाए। कार्यक्रम के दौरान होशियार, कपिल कुमार, पुनीत कुमार, बिजेंद्र सिंह, घसीटा कश्यप, मुनेश शर्मा, नरेश ने संकल्प लिया।