फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में अंकित व कैरम में दीपक बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
शतरंज में अंकित व कैरम में दीपक बना विजेता
विज्ञापन

बिजनौर। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित कल्पवृक्ष 2019 में तीसरे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुईं।
कबड्डी के फाइनल में छिल्लर क्लब ने वीकेआईटी नजीबाबाद क्लब को 16-14 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। बैडमिंटन में पुरुष एकल वर्ग में जीआईसी बिजनौर के सौरभ ने वीकेआईटी के मोहित को 21-15 से हराया। क्रिकेट का सेमीफाइनल वीकेआईटी फार्मेसी व डायमंड क्लब के बीच खेला गया। फार्मेसी ने डायमंड क्लब को 18 रन से व कृष्णा क्लब ने वीकेआईटी शेट्टी क्लब को छह रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वॉलीबाल के फाइनल में पुरुष वर्ग में वीकेआईटी डीफार्मा को 15-9 से व महिला वर्ग में आरबीडी कॉलेज ने स्टेडियम बिजनौर को 15-5 से हराकर खिताब जीते। शतरंज के फाइनल में विवेक कॉलेज के अंकित आर्य, कैरम में वीकेआईटी कॉलेज के दीपक ने जीत हासिल की। नितिन कुमार, महिला वर्ग में मानसी बालियान विजयी रहे। आयोजन में मुख्य संयोजक शिवम राजपूत, डा.तुकमान सिंह, डा.के सर्वानन, अमित कुमार, विशाल राजपूत, सुजीत तोमर, धनीराम राजपूत, सचिन, विनीत राजपूत, शिवम कुमार, अंकुश, हिना सिंह, इंतेजार अहमद, अनुराधा, दीपलता, अनामिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें