फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्तित्व विकास पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तित्व विकास पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी कॉलेज में अध्यापक शिक्षा विभाग में चल रहे व्यक्तित्व विकास विषय पर आयोजित कार्यशाला में डॉ. निदा खान ने व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। मंगलवार को आरबीडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डॉ निदा खान ने कहा कि व्यक्तित्व व्यक्ति के वाह्य एवं आंतरिक गुणों का संगठन है। उन्होंने पर्यावरण, अनुवांशिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोवैज्ञानिक कारकों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या डॉ. जकिया रफत ने छात्राओं से कार्यशाला में बताई गई बातों को शिक्षण कार्य में प्रयोग करने पर जोर दिया। डॉ. वी पी सिंह विश्वकर्मा, डॉ. ओमलता सिंह, रजनीश कुमार, प्रताप सिकदार, मुकुल पंवार, छात्रा टीना, शालिनी, रूबिना, अक्षिता, दीप्ति आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सारिका सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें