बच्चों को सजा देने वाले शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट भेजी
धामपुर/शेरकोट। डीएम के शीतकालीन अवकाश घोषित करने के बावजूद निजी स्कूल को खोलकर बच्चों को सजा देने के मामले में एबीएसए ने कार्रवाई के लिए आख्या उच्चाधिकारियों को भेज दी है। आरोप है कि निजी स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को देरी से पहुंचने पर मुर्गा बनने की सजा दी थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया था। विभागीय अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच कर बच्चों के बयान लिए। बच्चों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधक ने गणतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए उन्हें अवकाश होने पर भी स्कूल बुलाया। इस दिन विलंब से पहुंचे बच्चों को शिक्षकों ने सजा दे दी थी। एबीएसए योगेशपाल का कहना है कि कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी गई है।