फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपोषण मेले में कुपोषण के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपोषण के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

रेहड़। आंगनबाड़ी केंद्र रेहड़ पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी आशा बहुओं ने महिलाओं को कुपोषण के प्रति जागरूक किया। बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र पर मेले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुष्टाहार के लाभ बताए। स्टॉल लगाकर पुष्टाहार से बने व्यंजन वितरित किए गए। महिलाओं और बच्चों को पुष्टाहार के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों का वजन भी लिया गया। कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। किशोरियों को शारीरिक साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। प्रभारी सीडीपीओ रीता देवी ने लाभार्थियों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर माला देवी, राधा, स्नेहलता, कुमकुम, रणजीत कौर, फातिमा बेगम उपस्थित रहीं। मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान खुर्शीद आलम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें