फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहू जैन कॉलेज में प्रवेश निपुण प्रशिक्षण शिविर आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
साहू जैन कॉलेज में लगाया प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहू जैन कॉलेज में प्रवेश निपुण प्रशिक्षण शिविर में रोवर्स और रेंजर्स ने टेंट और पुल निर्माण का प्रशिक्षण लिया। प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने विद्यार्थियों को सामाजिक विषमताओं को दूर करने के प्रयास की सलाह दी। प्रशिक्षक पुष्पा चौहान निर्देशन में आयोजित शिविर के पांचवें दिन प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में विद्यार्थी समाज हितों के लिए उपयोगी और लाभप्रद कार्य को करना सीखते हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों द्वारा दिए प्रशिक्षण को आत्मसात करने की सलाह दी। प्रशिक्षक पुष्प चौहान ने रोवर्स-रेंजर्स को टेंट और पुल निर्माण करने को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि टेंट और पुल का प्रशिक्षण प्राकृतिक आपदाओं के विषय महत्वपूर्ण और उपयोगी है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज की हरसंभव मदद करने की सलाह दी। प्रशिक्षण शिविर में डॉ. रीना, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. दीपक, त्रिपाठी, डॉ. नीलम ने विचार रखे। इस अवसर पर रोवर्स लीडर डॉ. बनर्जी, डॉ. कुसुम कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें