आग पर काबू करने का प्रदर्शन
नजीबाबाद। हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो में मॉकड्रिल का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा दस्ते ने अचानक लगने वाली आग को नियंत्रण करने का प्रदर्शन किया गया। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो में मॉकड्रिल का बुधवार को प्रदर्शन किया गया। डिपो प्रबंधक के निर्देशन में हिंदुस्तान पेट्रोलियम की ओर से अचानक लगने वाली आग को काबू में पाने के लिए सुरक्षा दस्ते ने फायर हाइड्रेंट तथा अन्य उपकरणों के साथ प्रदर्शन किया। तैलीय आग को रोकने के लिए फोम का भी प्रयोग किया गया।