फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में पृथ्वी और स्वाति ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैडमिंटन में स्वाति ने बाजी मारी
विज्ञापन

बिजनौर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशाताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक और बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग से पृथ्वी पांचाल और बालिका वर्ग से स्वाति ने बाजी मारी। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. अमित नारायण ने किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सिंगल्स से स्वाति, आराधना द्वितीय, डबल्स से आराधना, नीशू जैन, जैसमिन, कृतिका वर्मा, बालक वर्ग से सिंगल्स में पृथ्वी पांचाल, आदित्य सिंह, डबल्स से पृथ्वी पंचाल, यश, आदित्य, दक्ष क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल में अशविंदर कौर, सुखविंदर सिंह, प्रभात विश्नोई शामिल रहे। इस अवसर पर पूरन सिंह, कपिल कुमार, हिमांशु, संजीव थपलियाल, धर्मदेव सिंह, पुष्पेंद्र, अजीत सिंह, सैयद सादिक अनीस, मुकुल कुमार, निपेंद्र कुमार, हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें