मेले में 96 को मिला रोजगार
बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेले में 300 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। राजकीय आईटीआई और जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित शिविर में पौंटी चड्ढ़ा फाउंडेशन सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नोएडा, भारतीय जीवन बीमा निगम बिजनौर और अनंत लर्निंग डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड फरीदाबाद द्वारा साक्षात्कार किए गए। साक्षात्कार के बाद 96 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य योगेश कुमार ने अभ्यर्थियों को स्वत: रोजगार के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन आईएमएस मैनेजर अनीस अहमद ने किया। इस दौरान प्रधान सहायक आलोक शर्मा, शशांक तोमर, अशोक चौहान, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित आदि रहे।