बिजनौर। आरबीडी महिला महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग की एमएससी एवं आहार तथा पोषण विंग की छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कर पिज्जा बनाने के गुर सीखे। बुधवार को विभागाध्यक्ष सुनीता आर्या, पूजा कुमार, स्वेता, अंजली सिंह के नेतृत्व में छात्राओं ने पिज्जा बनाने वाली एक दुकान शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने प्रयोगात्मक अनुभव करते हुए पिज्जा बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी ली और पिज्जा बनाकर ग्राहकों को परोसे। ग्राहकों ने छात्राओं द्वारा तैयार पिज्जे को काफी पसंद किया। साथ ही स्टोर रूम, कोल स्टोर, माइक्रोओवन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या विदुषी भारद्वाज ने बताया कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण छात्राओं को अनुभव प्रदान करते हैं। समय-समय पर छात्राओं के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए।