अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कालेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। इसमें सदर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि इस साल पहली जनवरी को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जरूर दर्ज करा लें। जिला विद्यालय निरीक्षक रामाज्ञा कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की सफलता मतदाताओं और नागरिकों की जागरूकता पर निर्भर करती है। इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं और बाकि लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। कार्यक्रम में खुर्शीद जैदी, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. शिवशंकर यादव, विकास टंडन, प्रतीक शर्मा, डॉ. राजवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।