अमरोहा। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों और रुपये की गिरती दर के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस द्वारा दस सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद का सभी विपक्षी पार्टियों सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने समर्थन करने का फैसला लिया है। जिलाध्यक्ष हशमत अली ने कहा कि निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर एवं उपाध्यक्ष प्रोफेसर रमेश दीक्षित के आह्वान पर लिया गया है। उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भारी तादाद में बंद में शामिल होने की अपील की है।