फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने अवैध निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व विभाग की टीम ने अवैध निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

धामपुर। सूर्य नगर कॉलोनी निवासी राम सिंह, भीम सिंह, नरेश चौहान पूर्व एडीओ, सतीश कुमार, अशोक कुमार, कमलेश, विनोद वाला, धर्मेंद्र कुमार, उदयराज सिंह ने एसडीएम को अवगत कराया कि उनकी कॉलोनी में कुछ सरकारी जमीन जैतरा पंचायत की है जो खाली पड़ी है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन जलमग्न श्रेणी में दर्ज है। सत्ता पक्ष के कुछ लोगों ने इस जमीन पर अवैध पर कब्जा करने के उद्देश्य से निर्माण शुरू कर दिया है। एसडीएम ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई। टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया और हिदायत दी कि यदि आरोपियों ने फिर से निर्माण का प्रयास किया तो कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें