नदी में डूबे किशोर का कुंड से मिला शव
रायपुर सादात/नजीबाबाद। रायपुर सादात निवासी अनीस का आठ वर्षीय पुत्र अल्तमश साइकिल से बकरे के लिए पत्ते लेने गया था। लौटते समय खाला नदी पार करते समय रविवार को अचानक आठ वर्षीय अल्तमश बह गया। उसकी साइकिल और चप्पलें कुछ फासले पर ही मिल गईं थीं। परिजन तभी से ही उसकी तलाश में थे। सोमवार को सुबह से ही प्राइवेट गोताखोर अल्तमश की तलाश में लगे थे। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। बताया जाता है कि क्षेत्र के ही एक गोताखोर कलवा ने अली पीर साहब कुंड क्षेत्र में नदी में डूबे किशोर की तलाश की। जिससे उसका शव मिल गया। किशोर का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।