फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थो की जांच के लिए छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाया। इसमें खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। वहीं सड़े गले फलों को नष्ट कराया। शनिवार को हसनपुर तहसील के गांव नानई लिसडा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सचल टीम छापेमारी की। यहां पर खालिद की किराना की दुकान से खुले सरसों के तेल का नमूना लिया गया। हसनपुर रहरा रोड पर गांव वुरावली, गंगवार, छपना, शाहपुर कला में विभिन्न स्थानों से सड़े-गले कटे फटे फल करीब पचास किलो आम, पांच किलो अमरूद, दूषित पांच किलो जलेबी तथा आठ किलो पकौड़े नष्ट कराए गए। कांवड़ यात्रा को देखते हुए ब्रजघाट गजरौला जोया हाईवे पर रास्ते में पड़ने वाले ढाबा, रेस्टोरेंट-दुकानों को चेक किया गया। इन पर रेट लिस्ट लगाने संबंधी निर्देश दिए गए। सफाई व्यवस्था ठीक रखने निर्देश भी दिए। कांवड़ मेला के रास्ते में पडने वाली मीट की दुकानों को शुक्रवार से सोमवार तक अनिवार्य तरीके से बंद रखने के निर्देश दिए गए। टीम में महेश कुमार, विजय कुमार, तन्मय अग्रहरि खाद्य सुरक्षा अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें