फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्ति पाना ही सर्वोच्च लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जोया रोड स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में 15 अगस्त को मुक्ति पर्व मनाने की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर विचार रखते हुए संत निरंकारी मंडल के पदाधिकारी सुरेश ने कहा कि मुक्ति पर्व पर सभी संतों व महापुरुशों को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। सभी को गुरु के दिए ज्ञान रूपी प्रकाश में स्वयं की मुक्ति का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि मुक्ति पाना ही मानव जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य है। जिला संयोजक राधेश्याम अरोरा ने लोगों का आहवान करते हुए कहा कि जिन कार्यों को बाबा हरदेव महाराज के रहते पूर्ण नहीं किया जा सका, उन्हें माता सुदीक्षा के मार्गदर्शन में पूर्ण किया जाए। इस मौके पर रणवीर, धर्मेंद्र, तोताराम, सुनील, पिंटू, रजत, धीरेंद्र, बीना, शीला, पुनीत, अजय, सुमित्रा, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें