नूरपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर ने प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में कार्यरत प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह चौधरी को संगठन का जिला संयोजक मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने भूपेंद्र चौधरी को शीघ्र ही जनपद की कार्यकारिणी का गठन कर अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए है।