फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान पर बिजली गिरी परिजन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान पर गिरी बिजली, दंपति सहित पांच घायल
विज्ञापन

जलीलपुर। गांव महमूदपुर उर्फ महमदपुर निवासी बॉबी सिंह अपनी पत्नी सुमंत्रा और तीन बच्चों के साथ टीनशेड डालकर बनाए कच्चे मकान में सो रहे थे। शुक्रवार की रात एक बजे तेज आवाज के साथ मकान पर बिजली गिर गई। इसके चलते बाबी सिंह के पांव झुलस गए जबकि भर भराकर टीनशेड का मकान पूरी तरह गिर गया। इसके मलबे में सभी परिजन दब गए। तेज बारिश के बावजूद पड़ोसी ग्रामीणों ने मदद कर सभी को बाहर निकाल लिया। बाबी सिंह की पत्नी सुमंत्रा को गंभीर चोटें आई हैं, वही बच्चे अभिषेक, विवेक, आंचल ,आंशिक रूप से चोटिल हुए हैं। सुमंत्रा की हालत को देखते हुए चांदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें