नूरपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के लिए हुआ चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय धौलागढ़ में संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित समय तक दोनो पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन हुआ, जिसके बाद चुनाव अधिकारी अर्चना सिंह व अजय यादव ने हितेश कुमार को अध्यक्ष व शिवओम शर्मा को महामंत्री निर्वाचित घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने चुने गए दोनों पदाधिकारियों से शिक्षकों के हित के लिए कार्य करने को कहा। इस दौरान संघ के संयुक्त प्रदेश मंत्री विश्वपाल सिंह, संदीप कुमार, राकेश कुमार, वैभव प्रताप सिंह, अंबरीश कुमार, भूपेंद्र सिंह, गौरव कुमार, आदि शिक्षक मौजूद रहे।