फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मिला सिपाही सस्पैंड , होमगार्ड होगा बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मिला सिपाही सस्पेंड, होमगार्ड होगा बर्खास्त
विज्ञापन

बिजनौर/हल्दौर। एसपी उमेश कुमार सिंह ने हल्दौर थाने में शराब के नशे में धुत मिले सिपाही को निलंबित कर दिया है। होमगार्ड को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू दी है। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना थाने में स्थित बैरकों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान आरक्षी धर्मेंद्र कुमार और होमगार्ड वेदप्रकाश को अपने बैरक में शराब के नशे में धुत पड़े पाया। दोनों के पास शराब की खाली बोतल व गिलास पड़े मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक ने दोनों के खिलाफ अनुशासनहीनता व लापरवाही की रिपोर्ट अफसरों को भेज दी। दोनों को मेडिकल के लिए बिजनौर भिजवाया। कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार का दो दिन पूर्व ही हल्दौ थाने में तबादला हुआ था। एसपी के मुताबिक सिपाही धर्मेंद्र को निलंबित कर होमगार्ड को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें