हसनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा तहसील में लेखपालों का धरना पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रहा। सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लेेखपाल धरने पर बैठे रहे। धरने को संबोधित करते हुए लक्ष्मी ने कहा कि सरकार को लेखपालों की जायज मांगों को मानना ही होगा। सरकार जब तक हमारी मांगों को लेकर शासनादेश जारी नहीं करती तब तक लेखपालों का धरना जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता मुनीश कुमार शर्मा ने और संचालन मनोज कुमार गौतम ने की। धरना स्थल पर रोहताश सिंह, राजेंद्र राणा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बृजपाल, दीपक कुमार मुनीश, क्षेत्रपाल आदि मौजूद रहे।