फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा के विश्राम कक्ष में शाम को आयोजित बैठक में अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार की जरूरत पर जोर दिया गया। बैठक में मौजूद सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, बंदोबस्ती और चकबंदी अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हो सकने वाले न्यायालयों में लंबित राजस्व, चकबंदी और फौजदारी के मुकदमों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुकदमों के पक्षकारों को राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए नोटिस भेजने और अपने स्तर से लोक अदालत को सफल बनाने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएलएसए सचिव राघवेंद्र मणि, एसडीएम अमरोहा सुखवीर सिंह व अमरेंद्र वर्मा, तहसीलदार अमरोहा धर्मेंद्र सिंह, एसडीएम नौगावां सादात राकेश कुमार गुप्ता, नौगावां के तहसीलदार सदानंद सरोज, तहसीलदार धनौरा राकेश कुमार, तहसीलदार हसनपुर राजेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें