बिजनौर। बिजनौर शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में 23 व 24 जून को पंचवटी कॉलोनी स्थित गेमिंग क्लब में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। गेमिंग क्लब बिजनौर की ओर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। विजयी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा। गेमिंग क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव दुष्यंत कुमार ने बताया कि शतरंज विश्व का सबसे लोकप्रिय इंडोर गेम बनता जा रहा है। वर्तमान में भारत में 52 ग्रैंड मास्टर एवं 99 इंटरनेशनल मास्टर शतरंज के हैं। भारत से निकल शतरंज पूरे विश्व में खेला जातसा है। खासकर अमेरिका के विद्यालयों में आज अनिवार्य विषय के रूप में सम्मिलित है। इस खेल की विशेषता है कि यह चयनकर्ताओं पर निर्भर नहीं है। इसी के आधार पर खिलाड़ी केंद्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न पदों पर खेल कोटे में नौकरी भी पा सकते हैं और इसे कैरियर के रूप में भी चुन सकते हैं। गेमिंग क्लब की ओर से यह प्रतियोगिता जिले में प्रथम बार कराई जा रही है।