बिजनौर। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल का कान्हा फार्म पहुंचने पर स्वागत किया गया। सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि वे नूरपुर में होने वाले उपचुनाव में पूरे जी जान से जुट जाएं। नूरपुर सीट फिर से भाजपा को ही जीतानी है। सुनील बंसल जिला संघ चालक डॉ. टीसी अग्रवाल के आवास पर भी गए और उनसे वार्ता की। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, एमएलसी विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, विधायक ओम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, डॉ. नवनीत गर्ग, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया आदि मौजूद रहे। विधायक ओम कुमार के आवास विकास स्थित निवास पर सुनील बंसल, सांसद भारतेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया का विधायक ओम कुमार और उनकी पत्नी शोभा रानी, बिजनौर के पूर्व पालिकाध्यक्ष नवनीत गर्ग और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।