नौगावां सादात । नौगावां बिजनौर रोड किनारे सोमवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से सैकड़ों पेड़ जल गए। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हुआ है।
रविवार की देर रात नौगावां बिजनौर रोड पर एक साइड में खड़े पेड़ों में किसी ने आग लगा दी। आग ने करीब दौ सौ मीटर के दायरे में खड़े पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। गर्मी के कारण सड़क किनारे पड़े हुए पत्ते इन दिनों काफी सूखे होते हैं। हल्की सी चिंगारी विकराल आग का रुप धारण कर लेती है। जिसके चलते एक जगह लगी आग सड़क किनारे खड़े पेड़ों में बढ़ती रही। लोगों का कहना है कि करीब पांच सौ छोटे पेड़ जलकर खराब हो गए हैं। वहीं बड़े पेड़ों में भी नुकसान हुआ है। शमीम, इमरान, फुरकान, अजय, रोबिन आदि ने बताया कि सड़क किनारे खड़े पेड़ों से राहगीरों को राहत मिलती थी। गर्मी में इनकी छांव में लोग आसानी से सफर तय कर लेते हैं। अब आग लगने से काफी पेड़ जल गए। जिससे पर्यावरण को भी नुकसान हुआ है।