महारैली में शामिल होने का आह्वान
बिजनौर। ऑल टीचर्स इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ने देश के लाखों पेंशनविहीन कर्मियों को पेंशन दिए जाने की मांग की है। अंबे बिहार कॉलोनी में जिला संरक्षक मनोज त्रिवेदी की अध्यक्षता एवं जिलामंत्री पूरन सिंह के संचालन में हुई बैठक में कहा गया है कि देश के 48 लाख से अधिक पेंशनविहीन शिक्षक एवं कर्मचारी पेंशन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 30 अप्रैल को लाखों पेंशनविहीन कर्मचारी दिल्ली में महारैली कर अपनी मांग रखेंगे। जिले के पेंशनविहीन कर्मियों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। बैठक में दीपक कुमार, विनोद कुमार, भूपेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार, चंद्रहास आदि मौजूद रहे।