राशन डीलर चुनाव मे धांधली का आरोप
जलीलपुर (बिजनौर)। गांव सुजातपुर खादर मे राशन डीलर के चुनाव मे धांधली का आरोप लगा ग्रामीणों ने ब्लाक जलीलपुर मुख्यालय पर खूब हंगामा किया। सहकारी समितियों के चुनाव के दिन बिना पुलिस सुरक्षा के गांव सुजातपुर खादर मे ग्राम विकास अधिकारी सलमान खान आदि ने पहुंचकर ग्राम सभा की खुली बैठक में राशन डीलर का चुनाव प्रक्रिया शुरू की। राशन डीलर के चयन के लिए संगीता पत्नी अजीत व राजकुमार दो नाम का प्रस्ताव रखा गया। दोनों के समर्थकों की अलग अलग लाइन लगाई। टीम के नोडल अधिकारी डॉक्टर ललित कुमार के अनुसार संगीता को 117 व राजकुमार को 101 ग्राममीणों ने समर्थन किया। इस प्रकार संगीता विजयी रही। वहीं ग्रामीणों राजकुमार, पूरन सिंह, धर्मवीर सिंह, अनिल कुमार, लोकेंद्र, सोनू, विपिन कुमार, रावेंद्र सिंह, अविनाश आदि ने ब्लॉक जलीलपुर मुख्यालय पहुंचकर चुनाव मे धांधली का आरोप लगा खूब हंगामा किया। राजकुमार के समर्थकों ने अपने साथ ज्यादा समर्थन का दावा किया।