फिल्म पद्मावत पर प्रशासन सतर्क
बिजनौर। फिल्म पद्मावत के रिलीज होने को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इस मामले में एसपी ने पुलिस अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं।
एसपी प्रभाकर चौधरी ने सभी पुलिस अफसरों से सिनेमाहाल, मॉल, मल्टीप्लैक्स के प्रबंधकों से वार्ता करके उनसे अपने स्तर से सुरक्षा प्रबंध मजबूत करने को कहा है। एसपी ने इस मामले में अभिसूचना इकाई के अफसरों व कर्मचारियों को भी सतर्क कर दिया है। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस से धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन, रास्ता जाम, आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पहले से इंतजाम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जिन संगठनों से फिल्म के विरोध का अंदेशा है, उनसे पहले ही वार्ता कर ली जाए। ताकि शांतिपूर्ण विरोध के अतिरिक्त कानून व्यवस्था किसी कभी सूरत में प्रभावित नहीं होने पाए।