किरतपुर। नलकूप पर नहाने गए युवक की बिजली का कंरट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने कोई कार्रवाई किए बिना शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव फजलपुर निवासी अतीक का पुत्र सब्लू (19) चंडीगढ़ में वाहनों की रंगाई पुताई का काम करता था। वह चार दिन पूर्व अपने पासपोर्ट की इंक्वायरी के लिए बरेली जाने के लिए अपने घर ग्राम फजलपुर आया हुआ था। बुधवार सुबह वह जंगल में स्थित एक नलकूप पर नहाने गया था। नलकूप की हौज में नहाते वक्त उसने नलकूप के लोहे के पाइप को पकड़ा लिया, लोहे के पाइप से करंट लगने से उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर पास के खेतों पर काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। परिजन युवक का शव घर ले आए और बिना किसी कार्रवाई के सुपुर्दे ए खाक कर दिया।