धामपुर (ब्यूरो)। आशा बहू कल्याण समिति की संपन्न बैठक में आशाओं ने 11 नवंबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचने का संकल्प लिया गया है। आशाओं ने यूपी और केंद्र की दोनों सरकारों पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है।बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष रूपी चौहान, बीना देवी, अलका, सविता, अंजलि , वीरवती , मधु , गीता वर्मा, मंजू ने कहा के केंद्र की भाजपा सरकार आशा बहू विरोधी कार्य कर रही है। वक्ताओं ने 11 नवंबर को होने वाले जंतर-मंतर पर आंदोलन की सफलता के लिए भारी संख्या में कूच करने का संकल्प लिया है।