मां से नाराज नेपाली किशोर अफजलगढ़ पहुंचा
अफजलगढ़ । नावका गांव में आकर भटक रहे नेपाली किशोर को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि 12 वर्षीय किशोर ग्रामीणों को बुधवार सांय गांव में भटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम अर्जुन पुत्र तिलकराम गांव लालपुर थाना भवानी नेपाल बताया है । उसने बताया कि वह अपनी सौतेली मां से तंग आकर घर से भागा और काम की तलाश में इधर उधर भटक रहा है। ग्रामीण महिपाल व सुरेश ने रात होने के कारण खाना खिलवा कर उसे गांव में ही सुला दिया। अगले दिन ग्रामीणों ने किशोर को थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने बताया कि किशोर को नावका के ही ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया है और किशोर के माता पिता ंसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।