नूरपुर में रामडोल जुलूस समिति का गठन
नूरपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकलने वाले रामडोल जुलूस के लिए पुरानी समिति को ही दोबारा चुना गया है। अध्यक्ष पवन गोयल के मुताबिक ओमप्रकाश चंद्रा, चौधरी अजयवीर सिंह, धर्मेंद्र जोशी संरक्षक, मुकेश भुईयार अनुपम शर्मा एवं अरुण वर्मा उपाध्यक्ष, उपेश मिश्रा महामंत्री, निर्मल जैन कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्रपाल, नवीन कुमार मंत्री, पराग पाल मीडिया प्रभारी चुने गए। करीब एक दर्जन सदस्य बनाए गए हैं। श्रीरामडोल का जुलूस 16 अगस्त को भव्यता के साथ निकाला जाएगा।