शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा
नहटौर (बिजनौर)। शौचालयों में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रशासन की टीम के सामने प्रदर्शन किया। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को गांव भेजकर सामग्री की जानकारी कराई है। ब्लॉक आंकू के गांव समसपुर हुसैनपुर में शौचालयों का निर्माण ठेकेदार से कराया जा रहा हैं। बीडीओ अशोक कुमार टीम के साथ शौचालयों का निरीक्षण करने गए तो ग्रामीणें ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण अफजाल अहमद, रियाजुद्दीन, यूसुफ, जाकिर, रुस्तम, होशराम, सुखलाल आदि का कहना है कि शौचालयों में सोयम ईंटें व रेत का प्रयोग हो रहा है। मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। बीडीओ अशोक कुमार का कहना हैं कि शौचालयों के निर्माण में धांधली नहीं करने दी जाएगी।