‘अलगावावादियों से निपटने
के लिए हो मृत्यु दंड’
बिजनौर (ब्यूरो)। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा ने भ्रष्ट अधिकारियों, राजनेताओं व अलगाववादी नेताओं से कड़ाई से निपटने के लिए संविधान में संशोधन कर इन्हें मृत्यु दंड देने की मांग की है। एक बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश में जातीय व सांप्रदायिक संघर्ष दिख रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अमला बेलगाम है। कश्मीर में हालात बदतर होते जा रहे हैं। भ्रष्ट अधिकारियों व देशद्रोहियों के लिए विशेष अदालतों का गठन कर समयबद्ध सुनवाई पूरी कर दंडित किया जाए। कश्मीर में अलगाववादियों को ऐसा दंड दिया जाए, जो दुनिया के लिए नजीर बने।