फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता परीक्षा में 21505 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय दक्षता परीक्षा में नजीबाबाद ब्लॉक के 21505 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। प्रशासन और बीईओ ने मंडलायुक्त के निर्देशन में आयोजित परीक्षा की तैयारी की।
विज्ञापन

बीईओ प्रीति पाल के नेतृत्व में नजीबाबाद ब्लॉक के कक्षा एक से कक्षा पांच तक के 21505 विद्यार्थी मंडलीय दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार के निर्देशन में बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों का शैक्षिक और बौद्घिक ज्ञान की परख के लिए आयोजित दक्षता परीक्षा बेसिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों में 10 नवंबर को आज प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।
एसडीएम विजयवर्धन तोमर को दक्षता परीक्षा के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, बीडीओ ज्योति चौधरी जोनल मजिस्ट्रेट और राजस्व लेखपालों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। बीईओ ने परीक्षा आयोजन के लिए एआरपी मोबीन हसन, जयप्रकाश सिंह, अर्चना त्यागी, और सुखदेव सिंह को व्यवस्था का दायित्व सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें