फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए हुनर
विज्ञापन

नजीबाबाद। वालिया ग्लोबल एकेडमी में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दो वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में दीपिका, पार्थ, अंशिका और क्षितिज ने बालक बालिका वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के चेयरमैन रमाकांत वालिया, प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी के निर्देशन में इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पर्सीवेरेंस हाउस की दीपिका ने ऑनेस्टी हाउस की अनामिका को पराजित कर प्रथम स्थान जीता। बालिका वर्ग में ऑनेस्टी हाउस के पार्थ ने पर्सीवेरेंस हाउस के लबीब को पराजित कर ट्रॉफी जीती। वालिया ग्लोबल एकेडमी इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग की बालिका वर्ग में पर्सीवेरेंस हाउस की अंशिका ने ऑनेस्टी हाउस की याशी को पराजित कर प्रथम स्थान जीता। सीनियर बालक वर्ग में पर्सीवेरेंस हाउस के क्षितिज और आनेस्टी हाउस के शशांक के बीच कांटे की टक्कर हुई। क्षितिज ने शानदार शतरंज का प्रदर्शन करते हुए शशांक को पराजित किया। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जिससे दिमागी कसरत होती है। शतरंज हमारे देश का प्राचीन और पारंपरिक खेल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें