नजीबाबाद। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसडीएम उमेश कुमार मिश्र, सीओ महेश कुमार, थाना प्रभारी संजय पांचाल के नेतृत्व में नजीबाबाद में फ्लैग मार्च किया गया। मुख्य बाजार से होता हुआ फ्लैग मार्च स्टेशन पहुंचा। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने कहा कि कोई भी शरारती तत्व अमन और सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके साथ शक्ति से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर क्राइम मो. वलीउल्ला खां, एसआई संजय कुमार, कुमरेश त्यागी, जुगेंद्र तेवतिया, राजपाल शर्मा शामिल रहे। उधर, मंडावली, भागूवाला और श्यामीवाला में एसपी सिटी, सीओ, थानाध्यक्ष मंडावली संदीप त्यागी के नेतृत्व में क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एसआई हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, साहब सिंह, सिमरनदीप कौर, प्रिया रानी, हरवीर सिंह, सतेंद्र पुनिया आदि मौजूद रहे।