मधुमक्खियों के हमले में घायल
हल्दौर। गांव सल्लाहपुर के जंगल में मधुमक्खियों के हमले में कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया गया। गांव गोगली जलालपुर निवासी राजाराम सल्लाहपुर के जंगल में स्थित अपने चक पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे फसल की देखभाल करने गए थे। इस बीच मधुमक्खी के हमले में गोगली जलालपुर निवासी राजाराम, मोंटी, परवेंद्र समेत अन्य लोग घायल हो गए। कुछ किसानों ने धुंआ कर मधुमक्खियों से अपना बचाव किया। वहां पर मौजूद किसानों ने घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां भर्ती कराया।