फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आह्वान
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। लोकसभा संयोजक सत्यवीर त्यागी ने बताया कि सभी मोर्चों के सम्मेलन होंगे। 13 मार्च को युवा मोर्चे का सम्मेलन रामलीला मैदान चांदपुर, 16 मार्च को महिला मोर्चे का सम्मेलन मीरापुर में, पिछड़े मोर्चे का सम्मेलन 26 मार्च को हस्तिनापुर में व अनुसूचित मोर्चे का सम्मेलन 28 मार्च को पुरकाजी में होगा। आईटी सेल का सम्मेलन 31 मार्च को बिजनौर में होगा। सम्मेलन में प्रदेश के नेता भी आएंगे। सांसद भारतेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुट जाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं जनता के बीच ले जाने को कहा। उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं के नाम जातिवार तय किए। बैठक का संचालन धीर सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्रीय मंत्री रचना पाल, महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष पूनम गोयल, डॉ. भुवनेंद्र चौधरी, वेदप्रकाश, जितेंद्र राजपूत, संजय त्यागी, दीपक गर्ग मोनू, सीताराम राणा, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष अग्रवाल, हरजिंदर कौर, ललित कुमार, नेहा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें