पीएम रिपोर्ट में नहीं हुई मौत के कारणों की पुष्टि
बिजनौर। मंडावर क्षेत्र में कक्षा नौ की एक छात्रा को जहर देकर मारने के मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरास में लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मंडावर क्षेत्र के एक गांव में तीन किशोरों ने गांव की ही कक्षा नौ की छात्रा की जहर देकर हत्या कर दी थी। इस मामले में किशोरी के पिता की ओर से तीन किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई। किशोरी का बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है। जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी है।