एक ही परमात्मा की संतान हैं सब: बाबा फुलसंदे वाले
बिजनौर। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सतपुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने फुलसंदा आश्रम में कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर का शुभारंभ किया।
बाबा फुलसंदे वालों ने कहा कि श्रद्धालु जो बोल बम कहते हैं इसका पूरा उच्चारण बोल ब्रह्म होता है। ब्रह्म का अर्थ परमात्मा होता है। श्रद्धालुओं को परमात्मा का ही नाम लेना चाहिए। वो परमात्मा एक ही है और सब जगह है। दूसरा कोई नहीं है। महादेव शिव ने कहा है कि चैतन्य तत्व ही आत्मा है। हम शरीर नहीं आत्मा हैं। बाबा ने कहा कि आत्मा में स्थित होकर उस निरंकार परम ब्रह्मा की आराधना करनी चाहिए। परमात्मा की कोई प्रतिमा नहीं है। उसी का नाम तारणहार है। कहा कि जब भी राष्ट्र पर कोई संकट आए तो मिलकर सामना करना चाहिए। किसी को ताना नहीं मारना चाहिए। राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है। सभी जाति, मत व संप्रदाय एक परमेश्वर के ही हैं। बाबा ने ईश्वर से भारतवर्ष पर आसुरी शक्ति हावी न होने देने की प्रार्थना कराई। बाबा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद व नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर चार मार्च तक आयोजित होगा।