फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय फल संरक्षण बिजनौर का प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

जलालाबाद। राजकीय फल संरक्षण बिजनौर की ओर से कौशल विकास योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत गाजीपुर कुतुब में महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण रोजगार कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण के अंतर्गत क्षेत्र के ग्रामीणों को चटनी, अचार, मुरब्बा तथा सब्जियों के प्रसंस्करण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि जुगनेश कुमार की उपस्थिति में ट्रेनर यशपाल सिंह, मनीष गोयल, पूजा रानी ने मिक्स फ्रूट, अमरूद जैली, टमाटर कैचअप, चटनी तथा कई अन्य खाद्य वस्तुएं तैयार करने और उनको लंबे समय तक संरक्षित रखने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। राजकीय फल संरक्षण बिजनौर के प्रतिनिधि यशपाल सिंह ने बताया कि खाद्य प्रसंस्करण के लिए प्रशिक्षित ग्रामीणों को रोजगार के लिए एक लाख रुपये तक अनुदान दिया जाता है। कार्यक्रम में जुगनेश कुमार, अमीर हसन, नरेश पाल, कपिल कुमार, कुलवीर, अनीता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें