फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी की पंचायत में पिटाई
विज्ञापन

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। इससे आक्रोशित होकर किशोरी के परिजनों ने गांव के संभ्रात लोगों को साथ लेकर पंचायत की। इसमें पंचों ने किशोरी के परिजनों को समझा बुझाकर कोई कानूनी कार्रवाई न करने के लिए मना लिया। बृहस्पतिवार को हुई पंचायत में आरोपी युवक की पिटाई की गई और भविष्य में किसी लड़की के साथ ऐसी हरकत न करने की कसम दिलाई गई। यह मामला गांव में ही दबा दिया गया। पुलिस ने ऐसे किसी भी मामले का संज्ञान में न होने की बात कही है, लेकिन मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। गौरतलब है कि इसी गांव में कुछ दिन पूर्व करीब आधा दर्जन युवकों ने एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया था। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें