धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं की बुधवार को गन्ना समिति परिसर में पंचायत हुई। तहसील महासचिव हरिराज सिंह ने कहा कि मिल की ओर से गन्ना मूल्य का भुगतान कर देने के बाद भी समिति अधिकारी किसानों के बैंक खातों में पेमेंट नहीं भेज रहे है। चीनी मिल धामपुर 27 नवंबर तक का भुगतान गन्ना समिति को भेज चुकी है। आरोप है कि सचिव और समिति का संचालक बोर्ड मिलकर उनके गन्ना मूल्य का करोड़ों रुपयों का आने वाले ब्याज को डकार रहे है। किसानों ने नए सट्टों के जल्द चालू कराने, पेमेंट किसानों के बैंक खातों में भेजने, 150 क्विंटल आपूर्ति तक की गन्ना पर्चियों को निर्धारित तीसरी फोरनेट तक उपलब्ध कराने की मांग की। चेताया कि यदि उनकी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया तो आंदोलन होगा। इस मौके पर विजय पाल, जितेंद्र, पवनीत, कृष्णपाल, राजेंद्र सिंह, जगदीश, विनीत लोकेंद्र, घनश्याम, लेखराज, भूपेंद्र मौजूद रहे। उधर, गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार का कहना है कि किसानों के लगे आरोप निराधार है। किसानों का भुगतान जल्द ही बैंक खातों में भेजने का प्रयास किया जा रहा है।